रतलाम। धाकड़ समाज द्वारा समाज के विरुद्ध हो रहे दुष्प्रचार को लेकर नाराजगी जताई गई है। इसी संदर्भ में समाजजनों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में वायरल हुए 8 लेन वीडियो प्रकरण का उल्लेख करते हुए आरोपी मनोहरलाल धाकड़ का नाम सामने आने के बाद समाज की छवि को धूमिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई।
समाजजनों ने ज्ञापन में यह भी मांग की कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान को भी स्पष्ट किया जाए, जिससे मामले में एकतरफा प्रचार को रोका जा सके। साथ ही, समाज के प्रति फैलाई जा रही भ्रांतियों एवं दुष्प्रचार पर त्वरित संज्ञान लेने की मांग की गई है।