BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 6:04 pm
BIG NEWS : नीमच के दशहरा मैदान में राजपूत समाज का महासम्मेलन, शहर में गूंजा क्षत्रिय स्वाभिमान का स्वर, मेवाड़ के महाराणा विश्वराज सिंह व महारानी महिमा कुमारी ने की शिरकत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा की लालमाटी में आज राजपूत समाज का जमावड़ा लगा। नीमच शहर के दशहरा मैदान में राजपूत समाज का महासम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में एकलिंगनाथ के दीवान एवं मेवाड़ के महाराणा श्रीजी हुजूर विश्वराज सिंह व महारानी महिमा कुमारी ने शिरकत की। इसके पूर्व शहर के ग्वालटोली स्थित महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्पेंटा पेट्रोल पंप से शौर्य यात्रा की शुरुआत की गई थी जो प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचकर महासम्मेलन में परिवर्तित हुई। 

राजनीति में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व कम- 
नीमच शहर के दशहरा मैदान में आयोजित महासम्मेलन को विश्वराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा हमें अपने इतिहास पर गर्व है। क्षत्रिय धर्म ने अपने पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा से देश को सदैव संबल प्रदान किया है। अब समय आ गया है कि हम 36 कौमों को साथ लेकर आगे बढ़ें। आम जनमानस में क्षत्रिय समाज के प्रति विशेष विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज प्रशासन और राजनीति में क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधित्व कम हुआ है, जिसे सशक्त करने की आवश्यकता है। हमारी पहचान केवल जनसंख्या से नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से बनती है। संस्कृति की रक्षा और परिवार के मूल्यों को संजोए रखने की जिम्मेदारी विशेष रूप से महिलाओं पर है।

परिवर्तन सकारात्मक और सुसंस्कृत हो-
महासम्मेलन में महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि समय के साथ परिवर्तन स्वाभाविक है, किंतु यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि परिवर्तन सकारात्मक और सुसंस्कृत हो। उन्होंने कहा कि हमें वीरता, त्याग, भक्ति और शौर्य की गौरवशाली परंपरा को सभी 36 जातियों के साथ मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। मीरा बाई, रानी पद्मिनी और पन्नाधाय जैसी वीरांगनाएं इस परंपरा का प्रतीक हैं। महारानी महिमा कुमारी ने ज़ोर देकर कहा कि किसी भी भाषा में सत्य को सामने लाना अत्यंत आवश्यक है। सत्य के मार्ग पर चाहे कितनी भी बाधाएँ आएं, हमें अडिग रहना होगा।

भाषा के प्रति सजग रहना हमारी प्राथमिकता-
इस अवसर पर प्रख्यात इतिहासकार ओमेंद्र रत्नु ने कहा कि यदि हमारी भाषा चली गई तो हमारा धर्म भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाषा के प्रति सजग रहना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम को अन्य प्रमुख वक्ताओं- रावत देवव्रत सिंह चुंडावत, महाराज रणधीर सिंह, विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं विजेंद्र सिंह मलाहेड़ा ने भी संबोधित किया।

मंचासीन अतिथियों का किया सम्मान-
कार्यक्रम की शुरुआत मालवा की वैष्णो देवी मां भादवा रानी एवं महाराणा प्रताप की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक ऊपरणा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के ठिकानेदारों एवं जनों द्वारा महाराणा विश्वराज सिंह जी एवं महारानी महिमा कुमारी जी को नजराना भी भेंट किया गया। समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्टजनों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। गाडूलिया लोहार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भी महाराणा विश्वराज सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने किया।
-
राजपूत समाज महासम्मेलन से पूर्व नीमच में समस्त राजपूत संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक शौर्य यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में एकलिंगनाथ के दीवान महाराणा विश्वराज सिंह जी मेवाड़ एवं महारानी महिमा कुमारी जी मेवाड़ यात्रा में सम्मिलित हुए। शौर्य यात्रा की शुरुआत स्पेंटा पेट्रोल पंप, ग्वालटोली स्थित महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में राजपूत समाजजन तिरंगा एवं धर्म ध्वजा लेकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार होकर सम्मिलित हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और शौर्य गाथाओं के उद्घोष के साथ वातावरण गूंज उठा। यात्रा बारादरी, तिलक मार्ग, नया बाजार, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, 4-0 चौराहा, भारत माता चौराहा एवं प्लेटिनम चौराहा होते हुए दशहरा मैदान पहुंची, जहां यह महासम्मेलन में परिवर्तित हुई। शहर के विभिन्न मार्गों पर स्थानीय संगठनों द्वारा शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE