नीमच। गांव अरनिया बोराना स्थित भगवान श्री देवनारायण देवरा पर प्राण-प्रतिष्ठा, जीर्णाेद्धार एवं कलश स्थापना महोत्सव का पाँच दिवसीय धार्मिक आयोजन दिनांक 1 जून को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर, नीमच विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह परिहार, किसान नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, प्रेस क्लब नीमच अध्यक्ष श्याम गुर्जर, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवलगिर गोस्वामी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह शक्तावत तथा जनपद सदस्य टिप्पु जाट उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अरनिया बोराना के सरपंच प्रहलाद गुर्जर ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मालासेरी डूंगरी (भगवान श्री देवनारायण की जन्मस्थली) से पधारे मुख्य पुजारी श्री देवकरण जी पोसवाल ने की। उनका स्वागत अरनिया बोराना के पुजारी कन्हैयालाल एवं भोपा नाथुलाल बारवार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत ग्राम के पटेल डॉ. शिव नारायण गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, प्रभुलाल जडस, राकेश गुर्जर तथा देव समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पारंपरिक विधि से किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री देवनारायण के देवरा की पूजा-अर्चना कर शिलान्यास सम्पन्न किया गया।
धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत कलश स्थापना में भगवान श्री देवनारायण जी का कलश-श्री विकास जडस गुर्जर द्वारा, ध्वजा- श्री पप्पूलाल बारवार द्वारा, पताका- गोरीलाल गुर्जर द्वारा, जगदंबे माता का कलश- श्री गुणवंत गुर्जर द्वारा, माता की पताका- राकेश जडस द्वारा, श्री बजरंगबली का कलश- श्री दुर्गा शंकर गरड़ द्वारा, बजरंगबली की पताका- भेरूलाल बारवार द्वारा, देवरा की घंटी- पुजारी कन्हैया लाल भडाना द्वारा की विधिवत रूप से की गई।
इस पूर्ण धार्मिक आयोजन का संचालन डॉ. शिव नारायण गुर्जर एवं नाथुलाल बारलार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त प्रभुलाल गुर्जर द्वारा किया गया। अंत में भगवान श्री देवनारायण जी की महाआरती, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी भंडारा के साथ यह धार्मिक आयोजन भावपूर्ण और दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ।