मनासा। नगर पंचायत के पूर्व पार्षद व कांग्रेस के कार्यकर्ता शब्बीर अली बोहरा को अभा कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असीम शेख एवं जिला प्रभारी हर्ष विजय की सहमति से अल्पसंख्यक विभाग नीमच जिले का जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। शब्बीर बोहरा की इस नियुक्ति से बोहरा समाज में हर्ष व्याप्त है। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बोहरा को बधाई दी।