BREAKING NEWS
उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 11:02 am
KHABAR : उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा दो दिन तक होगी, सीएम भी होंगे शामिल, 4 और 5 को बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर निकलेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा प्रति वर्ष अनुसार इस बार भी गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर उज्जैन में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष यह परिक्रमा 4 एवं 5 जून को आयोजित की जाएगी। यात्रा में प्रतिवर्ष की तरह साधु संत, पुरुष महिलाएं और बच्चे भी शामिल होंगे।


18 वर्षों से ज्यादा समय से ज्येष्ठ शुक्ल नवमी से दशमी (गंगा दशहरा) तक आयोजित होने वाले शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के आयोजन में इस बार सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। परिक्रमा का मुख्य उद्देश्य मां शिप्रा के घाटों, तटों एवं तीर्थ स्थलों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के माध्यम से हर वर्ष पर्यावरणविद, वैज्ञानिक एवं समाज के प्रबुद्धजन शिप्रा की वास्तविक स्थिति का अध्ययन कर शासन को परीक्षण रिपोर्ट सौंपते हैं।


परिक्रमा के पहले दिन
4 जून को यात्रा का शुभारंभ रामघाट से होगा, जो नृसिंह घाट, आनंदेश्वर मंदिर, जगदीश मंदिर, गऊघाट, जंतर-मंतर, वरुणेश्वर महादेव, त्रिवेणी शनि मंदिर, गोठड़ा, सिकंदरी, दाउदखेड़ी, चिंतामण, मंगरोला फंटा, लालपुल, भूखी माता मंदिर, दत्त अखाड़ा (रात्रि विश्राम) स्थलों से होते हुए दत्त अखाड़ा पर रात्रि विश्राम के साथ समाप्त होगी।


परिक्रमा के दूसरे दिन
5 जून को दूसरे दिन दत्त अखाड़ा से यात्रा पुनः प्रारंभ होकर रणजीत हनुमान, कालभैरव, अंगारेश्वर महादेव, कमेड, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गढ़कालिका, भर्तृहरि गुफा, ऋणमुक्तेश्वर, वाल्मीकि धाम होते हुए रामघाट पहुंचकर यात्रा का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE