BREAKING NEWS
BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 1:32 pm
KHABAR : कुबेरेश्वरधाम में शुरू हुईं गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां, पांच दिनों तक चलेगी कथा; पंडित मिश्रा करेंगे वाचन, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। कुबेरेश्वरधाम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर पांच दिवसीय कथा होगी। धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।


पंडित मिश्रा ने सीहोर में ऑनलाइन कथा के दौरान मन, वचन और कर्म से पुण्य कमाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मन में भगवान के प्रति प्रेम और भक्ति होनी चाहिए। वचनों में सत्य और मधुर वाणी का प्रयोग करें। कर्म से अच्छे कार्य करने की सलाह दी।


पंडित मिश्रा ने प्रथम पूज्य का वरदान के बारे में बताया
उन्होंने शिव-पार्वती और उनके पुत्रों की एक रोचक कथा सुनाई। शिव-पार्वती ने कार्तिकेय और गणेश को चुनौती दी। जो संसार की परिक्रमा पहले करेगा, उसका विवाह पहले होगा। कार्तिकेय मोर पर सवार होकर निकल गए। गणेश ने बुद्धिमानी दिखाते हुए माता-पिता की परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि उनके लिए माता-पिता ही पूरा संसार हैं। शिव ने प्रसन्न होकर गणेश को प्रथम पूज्य का वरदान दिया। कार्तिकेय के लौटने से पहले ही गणेश का विवाह हो चुका था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE