मुरैना। शेखपुर फाटक पर बस पलटी करीब दो दर्जन यात्री घायल जोरा एरोली से मुरैना जा रही यात्री बस शेखपुरा फाटक के पास पलटने से कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चंबल बस सवारियां भरकर एरोली से मुरैना के लिए रवाना हुई जैसे ही शेखपुरा फाटक पर पहुंची अनबैलेंस होकर पलट गई बस के पलटते ही सवारीयो में चीख पुकार मच गई आसपास के ग्रामीणों की मदद से बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला गया, घायलों को जोरा के शासकीय सिविल अस्पताल भेजा गया गंभीर हालत में कुछ यात्रियों को मुरैना चिकित्सालय भेजा गया है।