BREAKING NEWS
उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 4:33 pm
KHABAR : शहर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीबीएसई नीमच में कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीबीएसई नीमच में कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय समिति अध्यक्ष प्रहलाद राय गर्ग ने पंचपदी शिक्षा के महत्व पर बल दिया, वहीं उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह परिहार ने प्रेरक शब्दों में बताया कि सही दिशा में उठाया गया हर कदम सफलता की ओर ले जाता है। 
प्राचार्या कविता जिंदल ने छात्रों को करियर चयन में सजग रहने और रूचि अनुसार निर्णय लेने की प्रेरणा दी। आचार्यगणों ने पारंपरिक और आधुनिक करियर विकल्पों जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, डिजाइनिंग, एआई, डेटा साइंस और उद्यमिता आदि पर विस्तृत जानकारी दी। सत्र के दौरान छात्रों ने अपने संदेह व्यक्त किए, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। उपप्राचार्या ने प्रतिभा शर्मा ने आभार प्रकट किया तथा मधु मोदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE