नीमच। जिले की मनासा तहसील के गांव खजूरी निवासी शंभूलाल पिता नारायण नागदा ने आज नीमच के कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि मेरे मकान पर अशोक पिता ऋषिकांत बंगाली व कन्हैयालाल पिता भुवानी शंकर ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। यह मकान मैंने अपने पुत्र सोहनलाल, मुकेश और दशरथ को रहने के लिए दिया था। शंभूलाल नागदा ने यह भी कहा कि मैं कई वर्षों से इस बारे में शिकायत कर रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शंभू लाल नागदा ने अवैध कब्जे को छुड़ाने की मांग की है।