BREAKING NEWS
BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 5:31 pm
KHABAR : आज कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का राजतिलक, हवन पूजन, भंडारे के साथ कथा का हुआ विश्राम, पढे़ भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। धर्म प्रज्ञ श्री श्याम मित्र मंडल के नाम से मशहूर नगर जीरन के लिए धर्म के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से अपना नाम अंकित हो गया। यह अवसर था नगर जीरन में सामुदायिक भवन परिसर में कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे की श्री राम कथा का। अब यह किर्तिमान बना चुके इस नगर की धर्मप्रेमी जनता ने हजारों की संख्या में शामिल होकर नया कीर्तिमान बना दिया। विगत 7 दिनों से उड़ रहा था तो श्री राम जी की लीला की खुशी का रंग और बंट रहा था तो कथा मर्मज्ञ पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे का अमृत प्रसाद जिसे पाकर विशाल जनसमूह धन्य हो गया। कथा के 8 वें दिन मंगलवार को श्री राम कथा वनवास, श्री राम - भरत मिलाप, सीता हरण, गिद्ध राज जटायु,नारद जी,सुरफणखां, खर-दुषण वध, शबरी के झूठे बेर, जयंत, अगस्त्यमुनि, सती अनुसूया,की कथा प्रवचन के दौरान संक्षिप्त विवरण सुनाते हुए कहा है कि आज की युवा पीढ़ी को जटायु से शिक्षा लेने की जरूरत है। माता जानकी को रावण के चुंगल से छुडाने के लिए भीड़ गया था। जीवन में भाईयों के बीच धन - संपत्ति का नहीं विपत्ति का बंटवारा करना चाहिए। महाभारत के नहीं रामायण के भाईयों के तरह रहना चाहिए। निश्छलता भाईयों में नहीं चलती है। 


उक्त वाणी कथा मरम्मत की लक्ष्मी प्रिया जी पांडे अयोध्या के मुखारविंद से जीरन सामुदायिक भवन परिसर में श्री श्याम मित्र मंडल के माध्यम से क्षेत्र वासियों के सहयोग से आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के आठवें दिन मंगलवार को धर्म ज्ञान गंगा का रस स्वादन करवाते हुए कहे। भगवान श्री राम ने शबरी को नवधाभक्ति प्रदान की। कहा कि राम कथा मानसरोवर है सरोवर में हंस नहीं परमहंस आते हैं। ईश्वर और जीव में कोई अंतर नहीं है प्रत्येक जीव में ईश्वर विद्यमान है। जिसमें नवदा भक्ति के एक भी गुण दिखता है उसे करुणानिधि भगवान श्री राम की भक्ति प्राप्त हो जाती है। 


श्री राम कथा महोत्सव पंडाल में सजा खाटू श्याम का अलौकिक दरबार,आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कथा श्रवण करने उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब खाटू नरेश के दिव्य दर्शन कर अभिभूत हो रहा हैं। बाबा का फूलों से ऐसा मनोहारी श्रृंगार सजाया गया की देख कर हर कोई मोहित होकर अपने आप को धन्य मान रहे हैं।


इन्होंने कथा में की शिरकत -
करणी सेना प्रमुख हंसराज सिंह राणावत उदयपुर गौशाला संचालक, जर्मनी से आए महेंद्र सिंह नलवाया,वांगरेड के मनु बना करणी सैनिक ने श्री राम कथा महोत्सव में शिरकत कर कथा श्रवण की ओर व्यासपीठ पर पहुंचकर पोथी पूजन कर कथा मर्मज्ञ लक्ष्मी प्रिया पांडे का सम्मान करते हुए प्रतिक चिन्ह भेंट किया।  छगनलाल दारु वाले और उनकी माता जी द्वारा जीरन के पांच मंदिरों पर एक दिन एक ही समय पर शिखर कलश चढ़वाने का लाभ लिया। जिनका श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा सम्मान किया गया। रतनलाल गायरी द्वारा दान राशि प्रदान करने पर व्यासपीठ पर सम्मान किया गया। 


श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा जन सहयोग से आयोजित श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 11 से दोपहर 3 तक धर्म ज्ञान गंगा कथा मर्मज्ञ पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से प्रवाहित किया जा रहे हैं जिसमें दूर दराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब ज्ञान सरिता में गोते लगा रहे हैं। श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारीयों ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म का लाभ उठाएं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE