भौरासा। आज माहेश्वरी समाज अपने आराध्य देव भगवान महेश का उत्पत्ति पर्व मनाया आज सुबह समाज जनो ने बड़े हनुमान चौक में स्थित माहेश्वरी धर्मशाला से एक चल समारोह पूरे नगर में निकाला गया। चल समारोह से पूर्व धर्मशाला में स्थित भगवान श्री गणेश का दर्शन पूजन पाठ किया गया इस चल समारोह की जिम्मेदारी महेश्वरी युवा संगठन के कंधों पर थी वही बड़ी संख्या में समाज के लोग परिवार के साथ पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पजामा पहनकर सर पर पगड़ी पहने हुए तो वहीं महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर इस चल समारोह में शामिल हुई माहेश्वरी समाज द्वारा एक दिन पूर्व से ही समारोह की तैयारी की गई हर घर पर भगवा झंडा लगाए गए। माहेश्वरी समाज के हर घर से चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया गया छोटे हनुमान चौक में बोहरा समाज व नगर के अन्य समाज के लोगो ने भी जगह-जगह चल समारोह का स्वागत किया भगवान महेश की बग्घी पर सवार प्रतिमा को भी यात्रा में शामिल किया गया बुजुर्ग महिलाएं, युवा, युवती यहां तक की छोटे बच्चे भी इस यात्रा में शामिल हुए जहा पुरुषों के सफेद वस्त्र पर केसरीया दुपट्टे अलग ही चमक बिखेर रहे थे चल समारोह में माहेश्वरी समाज के लोग जहां सफेद वस्त्र पहनकर इस जुलूस में शामिल हुए तो वहीं महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर इस चल समारोह में शामिल हुई यह चल समारोह महेश्वरी धर्मशाला से शुरू हुआ जो बड़े हनुमान चौक, रपट, छोटा हनुमान चौक, बस स्टैंड, से होते हुए गणेश मंदिर से होते हुए चौधरी मोहल्ला से माहेश्वरी धर्मशाला पहुंचा यहां पर भगवान महेश की आरती पूजन कर इस चल समारोह का समापन हुआ इस चल समारोह का जगह-जगह माहेश्वरी समाज जन व अन्य समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।