शाजापुर। श्री राम मंदिर समिति के सदस्य ने बताया कि ग्राम सेमलिया में भव्य मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात पंच कुंडी श्री राम महायज्ञ व राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई इसी के साथ 31 में से 5 जून तक व पूज्य श्री बाल किशोरी निधी दीदी के द्वारा संगीत में श्री राम कथा चल रही है दीदी ने बताया की भगवान श्री राम के पद चिन्ह पर चलकर इंसान को प्रेरणा मिलती है वह मिलती रहेगी इस मौके पर ग्राम वा ग्राम के आसपास के श्रद्धालु कथा का रसपान करने आए वह 5 तारीख को पूर्ण आहुति होगी व महा भंडारा किया जावेगा।