BREAKING NEWS
उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 3:45 pm
KHABAR : भगवान शिव को दूध-जल और पुष्प चढ़ाए, महेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस पर गिरीश सूदा बने अध्यक्ष, महिलाओं ने किया भजन कीर्तन, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। बुधवार को महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज ने विशेष आयोजन किया। वार्ड 1 नरापुरा स्थित श्री कृष्ण गौशाला के श्री राधा कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहेश्वरी समाज की महिला मंडल ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। भगवान को पुष्प अर्पित कर दूध-जल चढ़ाया।


महिलाओं ने भजन-कीर्तन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में पौधारोपण भी किया गया।


समाज के लोगों ने बताया कि यह दिन माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक किया जाता है।


इस अवसर पर रायसेन माहेश्वरी सेवा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। गिरीश सूदा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सुधीर चांडक को उपाध्यक्ष, सोनू बिसानी को सचिव और दीपक मालपानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह कार्यकारिणी अगले तीन वर्षों तक कार्यरत रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE