BREAKING NEWS
BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 5:33 pm
KHABAR : श्री बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव गंगा दशमी कल बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में श्री राम मंदिर श्री पंजाबी समाज मनासा द्वारा श्री राम दरबार एवं श्री बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव गंगा दशमी 5जून गुरुवार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।


सन 1978में गंगा दशमी तिथि के दिन ही श्री राम मंदिर निर्माण एवं श्री राम लक्ष्मण जानकी जी एवं श्री बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समस्त समाज जन के सहयोग से की गई थी। गंगा दशमी को 47वीं वर्ष गांठ बड़े धूम धाम से मनाई जाएगी। गंगा दशमी की पूर्व संध्या पर आकर्षक विद्युत सज्जा श्री राम मंदिर में की जावेगी,5जून गुरुवार को प्रातः काल में प्रभु श्री राम जी का दूध एवं पंचामृत से महा अभिषेक किया जाएगा उसके उपरांत प्रभु श्री राम जी को नवीन वस्त्र धारण कर अदभुत शृंगार किया जाएगा।


दोपहर 11.30बजे महा आरती होगी 
आरती से पूर्व पहलगांव  आतंकी हमले में मारे गए हमारे भाइयों की आत्मशांति एवं मोक्ष प्रदान हो इस निमित्त सभी भक्त श्रद्धालुओ एवं माताओं बहनों द्वारा श्री राम मंदिर में श्री राम नाम की एक माला 108बार जाप किया जाएगा। देश में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहे एवं सभी की मंगल कामना की प्रार्थना के साथ महा आरती की जावेगी एवं उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी श्री राम मंदिर प्रभारी राम गुलाटी द्वारा दे कर सभी सम्मानित भक्त श्रद्धालुओ एवं माताओं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE