मनासा। बुधवार देर रात मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़कुआ और भदवा गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है, जब तेज गति से आ रही दो बाइकें आपस में आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में मानसिंह पिता देवीलाल बंजारा (उम्र 60 वर्ष), गुजी बाई पति देवीलाल बंजारा (उम्र 58 वर्ष), गोलू पिता अर्जुन बंजारा (उम्र 10 वर्ष) तीनों निवासी जमालपुरा, सरदार पिता केशूराम (उम्र 28 वर्ष, निवासी जमालपुरा, मानसिंह पिता राजाराम गुर्जर (उम्र 48 वर्ष, निवासी खेड़ा कुशालपुरा, संपत बाई पति बापूलाल गुर्जर (उम्र 52 वर्ष) निवासी कड़ी सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
