BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 3:37 pm
NEWS : श्री चौनामाता श्री कुशलामाता जन्मोत्सव समारोह में लखारा समाज भामाशाह व प्रतिभावान सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री लखारा समाज मेवाड़ चौखला रानीखेड़ा विकास सेवा संस्थान द्वारा श्री चौनामाता श्री कुशलामाता के 30वें जन्मोत्सव पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।


मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि एक व दो जून को निम्बाहेड़ा के रानीखेड़ा में रानीखेड़ा मण्डल के अध्यक्ष चान्दमल निम्बाहेड़ा, वरि. उपाध्यक्ष जानकीलाल, उपाध्यक्ष सोहनलाल आवरीमाता, सुरेश चन्द्र बोहेड़ा, महामंत्री भगवतीलाल बानसेन, कोषाध्यक्ष भगवतीलाल आवरीमाता व उत्सव संस्थान के अध्यक्ष शिवशंकर (शेरू) चिकारड़ा, उपाध्यक्ष शिवलाल कन्नोज, अशोककुमार बानसेन, महामंत्री मनोजकुमार कानोड़ बोहेड़ा, कोषाध्यक्ष रोशनलाल निम्बाहेड़ा, पन्नालाल बिनोता, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजयकुमार कन्नौज, महेन्द्र कुमार भीण्डर आदि के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान समिति द्वारा अतिथियों, समाज बंधुओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय लेखरा महासभा के महामंत्री अंबालाल मुंबई के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारम्भ किया गया।


कार्यक्रम में रविवार एक जून को मां भगवती जागरण व विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन सम्राट (जूनियर लखबीरसिंह लक्खा) शंकर लक्खा, सिंगर महावीर दास, विधि शर्मा, नीलू, डीजे स्टार नरेन्द्र रावल ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी। सोमवार दो जून को प्रातः साढ़े 6 बजे हवन, प्रातः साढ़े 8 बजे बोली कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान आमंत्रित अतिथिगण अखिल भारतीय लखेरा महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेश सुरत, राष्ट्रीय महामंत्री अम्बा लाल मुम्बई, राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी कन्हैया लाल नाथद्वारा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिता छोटीसादड़ी, राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष नवल प्रतापगढ़, संगठन मंत्री शेरसिंह हरियाणा, सुनील बागड़ी इन्दौर, अखिल राजस्थान हिंदू लखेरा महासभा जयपुर प्रदेशाध्यक्ष गोर्वधन पचेवर, युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लखेरा अलीगढ़, न्यूज चौनल 108 एवं युवा मंच प्रदेश मुख्य संयोजक घनश्याम चावंडिया, प्रदेश युवा मंच संगठन मंत्री हेमंत कोटा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश का सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री चम्पा लाल बोहेड़ा एवं संरक्षक एवं रानीखेड़ा मंडल पूर्व अध्यक्ष रतनलाल कानोड को बेस्ट अध्यक्ष अवार्ड से नवाजा गया।


इस दौरान कक्षा 5 से 12 तक श्रेष्ठ रहे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। प्रातः साढ़े 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात् महाप्रसादी के साथ ही दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस समारोह में मध्यप्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में, युवा, पुरुष, महिला आदि समाजजन सम्मिलित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE