BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2025, 3:49 pm
KHABAR : नीमच में साइकिल पर निकले डिप्टी कलेक्टर, शहरवासियों को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम हुए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय सुभाष सेवा संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने एक विशेष पहल की। संस्था ने जागरूकता साइकिल रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। फव्वारा चौक से शुरू हुई साइकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी कॉलोनी और शोरूम चौराहा तक पहुंची। डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे ने स्वयं साइकिल चलाकर रैली में भाग लिया। उन्होंने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया। धारवे ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने भी शिरकत की। संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल और अध्यक्ष किशोर बागड़ी समेत रमेश मौर्य, जगदीश शर्मा, दुलीचंद किनरिया, प्रवीण आर्य, टेकचंद बुनकर, कन्हैयालाल शर्मा, पृथ्वी सिंह वर्मा और अनिल चौरसिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रैली के समापन पर शोरूम चौराहे पर वृक्षारोपण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE