BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 5:29 pm
KHABAR : धनगर समाज की आराध्य लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जन्म जयंती मनाई, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर गाइडेन्स शिविर भी संपन्न, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। आज दिनांक 07/06/2025 को  अहिल्या बाई के 300 वी जन्म जयंती पर मनासा टाउन हाल में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे धनगर समाज की विभिन्न प्रतिभावान 10/12 के छात्र/छात्राओं  का सम्मान किया गया एवं समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए मुख्य वक्ताओ द्वारा प्रेरित किया गया। 
कार्यक्रम को मुख्य रूप से विधायक माधव मारु, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश धनगर, विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, प्राध्यापक श्याम धनगर,प्राध्यापक नीलेश धनगर, जिलाध्यक्ष बंशीलाल धनगर, ब्लॉक समन्वयक अधिकरी रामनारायण धनगर बड़ोदिया,राम धनगर संपादक धनगर गायरी समाज पत्रिका,जनपद अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर,विरम धनगर एडवोकेट, हंसराज धनगर उपाध्यक्ष, मोहनलाल धनगर, लक्ष्मण धनगर, रमेश धनगर दसानी, प्रभुलाल धनगर ने सम्बोधित किया। 192 प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को लोकमाता अहिल्या देवी की प्रतिमा ओर प्रमाण पत्र  देकर सम्मान किया गया। 
साथ हीं मनासा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी द्वारा मनासा में RLB रोड पर बनने वाले भवन का नाम अहिल्या बाई के नाम पर रखने तथा वहां पर अहिल्या बाई की मूर्ति लगाने की घोषणा की गई साथ हीं माननीय मनासा विधायक महोदय अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा समाज की मांग पर रामपुरा कॉलेज का नाम अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखने की स्वीकृति प्रदान की। संचालन प्रेमचंद धनगर द्वारा और अंत में आभार विमुक्त घूमन्तु संघ के जिलाध्यक्ष बगदीराम पावटी द्वारा व्यक्त किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE