BREAKING NEWS
KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके.. <<     KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 7:41 pm
KHABAR : स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के तहत पंचायतों और वार्डाे में शिविर लगाकर एक माह में सभी लक्षित लोगों की स्‍क्रीनिंग पूर्ण करें, जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लक्षित लोगों की ग्राम पंचायत, वार्डाे में शिविर लगाकर एक माह में स्‍क्रीनिंग का कार्य पूर्ण करवाएं। इस कार्य में सभी आशा, ए.एन.एम.और सीएचओ को लगाया जाए। साथ ही आमजनों को स्‍वस्‍थ्‍य आहार लेने के लिए जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए और उन्‍हें जागरूक करें, कि वे आहार में क्‍या लें और क्‍या ना लें? इसके लिए पम्‍पलेट, पोस्‍टर्स बैनर फ्लेक्‍स तैयार कर सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में लगवाया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.आर.के.खाद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, डब्‍ल्‍यूएचओ के डॉ.रितेश बजाज, सभी बीएमओ, चिकित्‍सक एवं सेक्‍टर मेडिकल आफीसर उपस्थित थे। 

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने निर्देश दिए, कि पंचायत एवं वार्ड स्‍तर पर संगोष्‍ठी आयोजित कर, स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के तहत स्‍वस्‍थ्‍य आहार के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में डॉ.मनीष यादव ने स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया, कि जिले में 30 वर्ष आयु से अधिक के 3 लाख 52 हजार 251 लोगों की वजन, ऊँचाई एवं कमर के नाप के आधार पर बीएमआई स्‍क्रीनिंग की जाना है। इनसे चिन्हित जोखिम वाले मरीजों को उपचार सुविधा अगले चरण में उपलब्‍ध कराई जावेगी।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने टी.बी.मुक्‍त नीमच अभियान के तहत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा किए गए कार्याे की सराहना करते हुए कहा, कि आगामी चरण में टी.बी.मुक्‍त ग्राम पंचायत बनाए जाने हेतु कार्ययोजना बनाए तथा उसकों क्रियान्वित करें।

स्‍कूलों में बालक, बालिकाओं की एनिमिया की जॉंच करवाए- बैठक में एनीमिया मुक्‍त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि प्रथम चरण में एक सप्‍ताह में तीनों विकासखण्‍ड के एक-एक सीएम राईज स्‍कूल में सभी छात्र-छात्राओं की एनीमिया जॉंच का कार्य करें, इसके बाद अगले चरण में सभी स्‍कूलों में बच्‍चों की एनिमिया जॉंच की कार्य योजना बनाए।

स्‍वास्‍थ्‍य अमले का युक्तियुक्‍तकरण- कलेक्‍टर ने जिले में रिक्‍त सेक्‍टरों में ए.एन.एम.की पूर्ति के लिए जिले में पदस्‍थ सीएचओ, एएनएम का युक्तियुक्‍तकरण कर रिक्‍त स्‍थानों पर पदस्‍थापना करने का प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करने के निर्देश मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को दिए। जिससे कि बच्‍चों और महिलाओं का टीकाकरण कार्य प्रभावित ना हो।

बैठक में मातृ मृत्‍यु, शिशु मृत्‍यु की विस्‍तृत समीक्षा करते हुए सुधारात्‍मक रणनीति तैयार की गई। जिसके अंतर्गत प्रत्‍येक मंगल दिवस पर परामर्श सेवाओं की सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। कलेक्‍टर चंद्रा ने निर्देशित किया कि स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के व्‍यापक प्रचार प्रसार एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जावे। कलेक्‍टर चंद्रा ने आयुष्‍मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर चंद्रा ने सिविल सर्जन खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देशित किया, कि यह सुनिश्चित करें, कि समस्‍त अस्‍पताल निर्धारित समय पर खुले तथा चिकित्‍सक मय पैरामेडिकल स्‍टॉफ उपलब्‍ध रहे। साथ ही यदि दौरे पर है, तो निर्धारित दौरा कार्यक्रम सूचना बोर्ड पर चस्‍पा करें। प्रसूति केंद्र 24 घंटे खुले रहे त‍था अनावश्‍यक किसी प्रसूता को रैफरल नहीं करें। ऐसी स्थिति पाए जाने पर सख्‍त दण्‍डात्‍मक कार्यवाही की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE