छतरपुर। जिला चिकित्सालय आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहता है कभी ड्यूटी डाक्टर्स के ओपीडी में बैठने को लेकर तो कभी अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर ताजा मामला जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड का जहां भीषण गर्मी के बीच मरीजों का हाल बेहाल है कहने को तो पूरा आईसीयू वार्ड वातानुकूलित है लेकिन पिछले एक सप्ताह से एसी बंद अथवा खराब पड़े हैं लेकिन जिम्मेदार सुध लेने को तैयार नहीं वहीं दूसरी ओर ट्रोमा वार्ड, महिला वार्ड और बच्चा वार्ड में गंदगी की भरमार है मरीजों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि सिर्फ औपचारिकता के नाम पर कभी कभार सफाई होती है बाकी यहां कोई सुनने वाला नहीं यहां हम ठीक होने आते हैं लेकिन और ज्यादा बीमार हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर जिला अस्पाल की पैथालॉजी लैब में लगे वाटर कूलर शोपीस बने हुए हैं 1-1 बूंद पानी के लिए मरीज और मरीजों के परिजन परेशान होते दिखाई देते हैं वहीं दूसरी ओर पूरे मामले में सिविल सर्जन डॉ शरद चौरसिया का कहना है कि आईसीयू वार्ड के एसी सुधारने के लिए संबंधित कंपनी और ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है शीघ्र ही सुधार कार्य कराया जाएगा वहीं दूसरी ओर सफाई व्यवस्था को लेकर उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों को विगत 6 माह से वेतन नहीं मिला जिस वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है शासन और संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं पूरे मामले में अब देखना होगा की खबर दिखाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन और जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने क्या एक्शन लेते हैं।