BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 5:20 pm
KHABAR : झमाझम बारिश से गांव दूदरसी का अंडरब्रिज पानी से लबालब, भारी बारिश में बही कार, ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर मुश्किल कार को बाहर निकाला, पढे़ बाल मुकुंद नागर की खबर 

Share On:-

दूदरसी। 19 जून को आई झमाझम बारिश से गांव दूदरसी का अंडरब्रिज पानी से लबालब भर गया और शाम 4 बजे लगभग एक कार उसमें फंस गई और तैरती हुई हिलोरें खाने लग गई, यह तो गनीमत रही कि यहां के स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला और सभी को सुरक्षित अन्य वाहन से उनके घर पहूंचाया।


मामला नीमच की फर्म गोपाल सीमेंट की दूकान है यह अपने सपरिवार सांवलिया सेठ मंडफिया से दर्शन कर नीमच आ रहे थे और दूदरसी के अंडर ब्रिज को जैसे ही पार करने की कोशिश की तो वहां जमा पानी में तैरने लग गई और उनमें चिल्लाने की आवाज आने लगी तभी गोपाल साहू ने दूदरसी के सुरेशदास बैरागी को घटना से अवगत कराया सुरेश ने तुरंत आनन-फानन में प्रकाश बावरी और दिनेश पाटीदार को साथ लेकर ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर बमुश्किल कार को बाहर निकाला और सभी लोगों को बाहर निकाला सभी को सुरक्षित अन्य वाहन से अपने घर नीमच पहूंचाया और मानवता का अपना फर्ज निभाया।


यह जिक्र अनिवार्य है कि रेलवे विभाग की अदूरदर्शिता के चलते यह बड़ी अनहोनी होते होते टल गई वर्ना यह बड़ी घटना रेलवे विभाग को भारी झकझोर कर रख देती क्योंकि जब से यह अंडरब्रिज बना है तब से इस मार्ग पर यातायात की आवाजाही इसका दवाब बहूतायत संख्या में हैं हर बार बारिश में लोगों को आने-जाने में बड़ी दिक्कत होती है चाहे स्कूल के बालक हों या अध्यापक या इस मार्ग से गुजरने वाले लोग सभी को पानी भरा होने से निकलने में परेशानी से सामना करना पड़ता है। रेलवे विभाग ने इस अंडरब्रिज का पानी निकासी नाला जेसीबी चलाकर बंद कर दिया है क्योंकि कि नीमच छोटी सादड़ी नई रेलवे लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है और यह लाइन भी इसी अंडरब्रिज के पास होकर निकल रही है इस वजह से रेलवे विभाग ने यह निकासी नाला बंद तो कर दिया है लेकिन इसकी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई और न ही अंडरब्रिज के दोनों और संकेत बोर्ड लगाए जिससे आम जनता सतर्क हो जाएं। रेलवे विभाग के आला अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगती की लापरवाही का खामियाजा इस क्षेत्र की जनता को भोगना पड़ रहा है अगर वक्त रहते इस सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो गुस्साई जनता रेलवे विभाग के कार्यालय का घेराव करेगी और फिर भी बात नहीं बनी तो रेलवे लाइन का चक्का जाम भी कर सकती है।


ज्ञात रहे सांसद सुधीर गुप्ता को भी इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और आम जनता को रेलवे विभाग की तानाशाही से राहत देने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए अन्यथा यह तो बारिश की शुरुआत है चार मास तक पानी इसी तरह भरा रहेगा तो आवागमन तो अवरूद्ध होगा लेकिन जनता के गुस्से का कोप भाजन सांसद को बनना पड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE