BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: शहर में बेहतर यातायात सुविधा की तैयारी, 64.. <<     BIG NEWS : इंदौर में टमाटर ₹80 किलो, ₹800-1000 में एक कैरेट,.. <<     REPORT : 10 लाख की मुआवजा राशि का तीन साल बाद भी नहीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिला स्वयं सहायता समूहों ने उठाई 12.. <<     KHABAR : बेलाताल तालाब की सफाई में जुटे अधिकारी और.. <<     BIG NEWS : रहस्यमय ढंग से गायब हुआ पति, नीमच के जिला.. <<     KHABAR : ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पहली.. <<     KHABAR : 64 लाख की लागत से बन रही सड़क का नगर पालिका.. <<     शहडोल में सीबीआई की कार्रवाई, कियोस्क अनुमति.. <<     छतरपुर में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की.. <<     KHABAR : क्रिकेट नही, अब फुटबॉल का खुखार, शहडोल के.. <<     "अजब चोर की गजब कहानी,CCTV को हाथ जोड़कर मांगी.. <<     खलटाका पुलिस चौकी पर मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस.. <<     REPORT : भाजपा ने एकता बस्ती में लगाया जनकल्याण.. <<     VIDEO NEWS: नामांकन निरस्तीकरण पर घमासान,देश के.. <<     KHABAR : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर खलटाका चौकी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 10:46 am
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का दीपदान एवं गंगा आरती के साथ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में विगत दो सप्ताह से चल रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का समापन शुक्रवार सांय गंभीरी नदी तट पर दीपदान एवं गंगा आरती के आध्यात्मिक आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन से हुई, जिसे पंडित अरविंद भट्ट एवं कमलेश भट्ट द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्वयं पूजन कर जल संरक्षण के प्रति आस्था, प्रतिबद्धता और जागरूकता का संदेश दिया।
गंभीरी नदी के किनारे सैकड़ों दीपों के साथ आयोजित दीपदान और गंगा आरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड, महिला मंडल, स्वयंसेवी संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में जल स्रोतों की शुद्धता बनाए रखने, वर्षा जल का संचयन करने और जनसहयोग से जल संरक्षण को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। यह अभियान जिले में जल जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ। अभियान अवधि में जल स्रोतों की सफाई, जल परीक्षण, श्रमदान, आरडब्ल्यूएचएस (रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) की जानकारी और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE