BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नामांकन निरस्तीकरण पर घमासान,देश के.. <<     KHABAR : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर खलटाका चौकी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी कांग्रेस के पीसीसी चीफ,.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     KHABAR : शहडोल में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सेंट्रल.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी की उम्मीदों को झटका, सुप्रीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का.. <<     KHABAR : सहायक प्रबंधक को सीबीआई ने रिश्वत लेते.. <<     BIG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया.. <<     KHABAR : जल संरक्षण और सौर ऊर्जा अभियान में तेजी,.. <<     KHABAR : मंत्री प्रहलाद पटेल बंजर नदी के उद्गम.. <<     अकोदिया में पुतला दहन और प्रदर्शन के बाद.. <<     KHABAR : मक्का-मदीना से लौटे कनावटी के हाजियों का.. <<     BIG NEWS : कमजोर नेतृत्व या रणनीतिक चूक, जब बिना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पशुपतिनाथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 5:27 pm
KHABAR : नीमच और मंदसौर जिलों में बढ़ती गौ तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गो भक्तों ने सौंपा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के नीमच और मंदसौर जिलों में बढ़ती गौ तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम आज नीमच में कलेक्टर कार्यालय पर गो भक्तों द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, संपत्ति जब्ती और रासुका लगाने की मांग की गई है। 
ज्ञापन में हाल की घटनाओं का हवाला दिया गया है, जिनमें मंदसौर के पिपलिया में 81 गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा जाना और नीमच में भी इसी तरह के मामले सामने आना शामिल है। इन घटनाओं में गौवंश को अत्यंत क्रूरता से ठूंस-ठूंस कर महाराष्ट्र के कत्लखानों में ले जाया जा रहा था, जिससे धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचने का उल्लेख किया गया है।ज्ञापन में गौ तस्करों के बढ़ते हौसलों और मुल्तानपुरा के गौ तस्करों के हरियाणा में पकड़े जाने जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। 
ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, ताकि उनके अन्य राज्यों के तस्करों से संबंधों का भी पता चल सके।ज्ञापन में सजा को बढ़ाकर 10 साल करने और जब्त गौवंश के भरण-पोषण का खर्च अभियुक्त से वसूलने का प्रावधान करने की भी मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, ऐसे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने, अवैध मकानों को ध्वस्त करने और रासुका के तहत कार्रवाई करने की अपील की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE