खरगोन। जिले के कसरावद में इमाम हुसैन की याद में मनाए जा रहे मोहरर्म के दौरान शहर कसरावद एवं ग्राम बड़गांव में मन्नतों का वाला ताजियां आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह ताजिया हिंदू. मुस्लिम एकता का प्रतीक होकर मोहरर्म के दौरान सैंकड़ों लोग इस पर मन्नतें उतारते हैं। रविवार को यहां सुबह से देरशाम तक मन्नतें उतारने का दौर चला। शाम को इस मन्नत वाले ताजिये का चल समारोह भी निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मोहर्रम कमेटी से मिली जानकारी अनुसार रविवार को कसरावद शहर के सभी ताजिए सराफा बाजार में शाम को जाते हैं और पूरी रात वहीं रुकते हैं वही सभी अखाड़े अपना कर्तव्य सराफा बाजार में दिखाते हैं।