अशोकनगर। जिले अंतर्गत आने वाले रानी लक्ष्मी बाई सागर राजघाट बांध के जल भराव क्षेत्र में पानी की आवक अधिक होने के कारण बांध का निर्धारित लेवल बनाए रखने के लिए आज दिनांक को 12 बजे से लगभग 30,000/क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सहायक अभियंता राजघाट बांध ने लोगो से नदी के किनारे से दूर रहने की लोगों को सलाह दी है तो वही एमपी यूपी मार्ग बंद होने पर पुल न पार करने की भी लोगों को हिदायत दी गई है।