शाजापुर। जिले के जाबड़िया घरवास निवासी सैनिक राजेंद्र सिंह को सैन्य सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के साथ दी गई भावभीनी अंतिम विदाई भारतीय सेना में पदस्थ सैनिक राजेंद्र सिंह उम्र 34 वर्ष की अंतिम यात्रा में गांव में निकाली गई जहां देशभक्ति गीतों पर युवाओं ने सैनिक के सम्मान में जमकर नारे लगाए उसके साथ साथ ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने रंगोलियां बनाई व सैनिक की अंतिम यात्रा का स्वागत किया। जैसे ही सैनिक का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो पिता मां सहित पत्नी व बेटा,बेटी बिलख उठे ।वही बेटा राजवीर सिंह भी अपने पिता की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुआ, मुक्तिधाम पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित आर्मी के जवानों व जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
वही सैनिक को सैन्य सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई,व सैनिक राजेंद्र सिंह के पिता मांगीलाल बनाफर को आर्मी के जवानों ने तिरंगा भेंट किया। जिसके बाद 9 वर्षीय बेटे राजवीर सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी।
वही सैनिक के अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोक सम्मिलित हुए। राजेन्द्र सिंह बनाफर वर्तमान में जम्मू में पदस्थ थे लेकिन गंभीर बीमारी के चलते भोपाल की आर्मी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था,जहां आज उनका निधन हो गया। इनके बड़े भाई एलमसिंह भी भारतीय सेना में पदस्थ रहे हैं। वही राजेंद्र सिंह के निधन से 9 वर्षीय बेटा राजवीर व 6 वर्षीय बेटी आराध्य बिलख उठी व नम आंखों से अपने पिता को विदाई दी।