BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 11:46 am
KHABAR : रिहाईसी इलाके में घुसा 6 फीट लंबा मगरमच्छ लोगों में मची अफरा तफरी, वन विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर किया रेस्क्यू मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ा, पढे़ अलीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। जिले के मुंगावली नगर के वार्ड नंबर 3 में रविवार देर रात 6 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। रिहायशी इलाके में मगरमच्छ को देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर विनीता साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं, साथ ही थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।


वन विभाग की टीम ने रस्सियों और लकड़ियों की मदद से दो घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा। उसे बांधकर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ दिया गया।


रिहायसी इलाकों में मगरमच्छ दिखने की यह पहली घटना नहीं है कुछ दिन पहले भी मुंगावली के एक और मोहल्ले में मगरमच्छ देखा गया था, लेकिन वह पानी में छिपकर निकल गया, जिससे रेस्क्यू नहीं हो सका था। बस्तियों में लगातार मगरमच्छों की मौजूदगी से स्थानीय लोग दहशत में हैं। 


तो वही देखने वाली बात यह है की रिहाइसी इलाकों में मगरमच्छ आ कहां से रहे हैं यह एक चिंतनीय विषय है। क्योंकि बस्ती के पास न ही कोई इतने बड़े नदी नाले हैं जिससे मगरमच्छ बस्ती में आ सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE