BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 12:45 pm
KHABAR : इंसानियत व मानवता फिर शर्मसार, अहिरवार समाज के लोग बरसते पानी में अपने घर के टीन खोलकर लाए उसके बाद परिजनों ने खुले में किया अंतिम संस्कार, पढे़ अलीम डायर की खबर

Share On:-

अशोकनगर। जिले की चंदेरी ब्लॉक की नानकपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुंवरपुर गांव से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक का अंतिम संस्कार परिजनों को बारिस में लकड़ियों के सहारे टीन लगाकर और बार बार डीजल डालकर करना पड़ा।

दरअसल 10 दिन पहले एक्सीडेंट से चोटिल होने के कारण पवन सिंह अहिरवार पुत्र श्री शोभाराम अहिरवार उम्र 25 साल एक्सीडेंट से आई हुई गंभीर चोटों के कारण कोमा में चला गया था जिसकी रविवार को दोपहर के समय उनके गृह ग्राम कुंवरपुर में मौत हो गई थी।


मौत होने के बाद जब परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार के लिए गांव में नवीन मुक्तिधाम की चाबी पंचायत सचिव श्रीमती सविता रजक से मांगी तो पंचायत सचिव ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया की अभी मुक्तिधाम का उद्घाटन नहीं हुआ मुक्तिधाम का जब उद्घाटन होगा तब किसी भी मृतक का इसमें अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


मृतक की मृत्यु के बाद परिजनों के सामने उसके अंतिम संस्कार की परेशानी हो गई। परिजनों ने घर के टपरे पर लगे टीनो को निकाला और हाथों में टीनो को पकड़कर मृतक का अंतिम संस्कार बरसते पानी में भींगकर करना पड़ा साथ ही बार बार डीजल डालना पड़ा।


इस शर्मसार करने वाले मामले के सामने आने के बाद सवाल यह उठता है कि आखिर उद्दघाटन जरूरी है या किसी का सम्मान पूर्वंक अंतिम संस्कार फिलहाल यह कोई अशोकनगर जिले से पहली तस्वीर नही है इससे पहले भी कई जगह से मुक्तिधाम से बदहाल तस्वीरेँ सामने आई हैं।


अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी सभी पंचायतों में बने मुक्तिधामों को व्यवस्थित करने क्या एक्शन लेते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE