BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 4:45 pm
BIG REPORT : नीमच जिले के पिपलोन गांव में मीणा-रावत और धनगर-गायरी समुदायों के बीच चल रहे विवाद के मामले ने पकड़ा तूल, अब इस समाज के लोग पहुंचे एसपी कार्यालय, ज्ञापन सौंप उठाई न्याय के लिए आवाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पिपलोन गांव में मीणा-रावत और धनगर-गायरी समुदायों के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता दिख रहा है। धनगर-गायरी समाज ने नीमच पुलिस अधीक्षक के नाम आज एक  ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी महासभा द्वारा दिए गए ज्ञापन में समाज ने आरोप लगाया है कि मीणा-रावत समाज ने पहले भी उनके समुदाय के व्यक्तियों के साथ अप्रिय घटनाएं की हैं, और अब वे झूठे आरोप लगाकर उन पर दबाव डाल रहे हैं। समाज का कहना है कि उन्हें आपराधिक प्रवृत्ति का बताकर बदनाम किया जा रहा है।
धनगर-गायरी समाज ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई न की जाए और पूरी घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि उनके समाज को बेवजह निशाना न बनाया जाए और जिन व्यक्तियों ने उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है, उन पर भी उचित कानूनी कार्रवाई हो। बताते चलें कि ज्ञापन देने के लिए सैकड़ो की संख्या में गायरी समाज के लोग नीमच के मैसी शोरूम चौराहा से रैली के रूप  में नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE