नीमच। आगामी कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर नीमच जिले में यदुवंशी अहीर समाज के बीच उत्साह का माहौल है। यदुवंशी अहीर नेतृत्व में यदुवंशी नारायणी सेना की टीम गांव-गांव पहुंचकर समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं से मुलाकात कर रही है। इस दौरान रैली में भागीदारी के लिए अपील की जा रही है, ताकि जन्माष्टमी के अवसर पर नीमच शहर में निकाली जाने वाली भव्य वाहन रैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
जानकारी के अनुसार, यह रैली कृष्ण जन्मोत्सव के दिन नीमच शहर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाज की एकता और संस्कृति का अद्वितीय संदेश देगी। रैली में बघाना, धनेरिया कला, भोलीया व्यास, बरखेड़ा, कमलिया बावल, लालपुरा, चोखानखेड़ा, लोद, मोरवन, मेलाना, पिलखेड़ी, गणेशपुरा, ढोलपुरा, बोरखेड़ी, पिपलियाहाड़ा, बमोरी, लाछ, बरखेड़ा हाडा सहित जिले और आसपास के अहीर यदुवंशी समाज के सभी गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
यदुवंशी समाजजन कहा कि यह रैली न केवल भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का भी परिचय देगी। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अनुरोध किया कि निर्धारित समय पर अपने-अपने गांवों से वाहन दल के साथ पहुंचें, ताकि एक विशाल और अनुशासित रैली का आयोजन किया जा सके।
समाज के युवाओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कई गांवों में रैली में भाग लेने के लिए सजावट, झांकियों और वाहन तैयारियों का कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं, नारायणी सेना के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।