BREAKING NEWS
KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<     NEWS : स्वामित्व योजना में लापरवाही पर दो ग्राम.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों के लिए.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 11:10 am
KHABAR : खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने 2000 से अधिक बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियांधाना। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक, रक्षाबंधन का पावन पर्व इस वर्ष खनियांधाना में एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खनियांधाना के हाई स्कूल ग्राउंड में एक विशाल रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें 2000 से भी अधिक बहनों ने भाग लिया।


इस भावपूर्ण समारोह में, आदिवासी समुदाय की बहनों ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की कलाई पर राखी बाँधकर उन्हें भाई का दर्जा दिया। बहनों द्वारा बाँधी गई हर एक राखी ने भाई-बहन के रिश्ते की मधुरता और आपसी प्रेम को और भी गहरा कर दिया।


विधायक लोधी ने भी बहनों के इस प्यार का सम्मान करते हुए, प्रत्येक बहन को स्नेह भेंट की। उन्होंने 2000 से अधिक बहनों को एक लिफाफा, मिठाई का डिब्बा, खाने का डिब्बा और बारिश से बचाव के लिए एक छतरी भी भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बहन ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है इस उपहार में प्रधानमंत्री जी छत दी है और लोधी ने छतरी उन्होंने हमेशा इन बहनों के साथ खड़े रहने और उनकी मदद करने का वादा भी किया।


इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देना था। यह पहल दिखाती है कि प्रेम और भाईचारा किसी भी वर्ग या समुदाय की सीमाओं से परे है। यह महोत्सव न केवल एक पर्व का उत्सव था, बल्कि यह समाज में सद्भाव और एकजुटता का एक मजबूत संदेश भी देता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE