नीमच। अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2025 की रात 8 बजे बघाना स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर से विशाल मशाल रैली निकाली गई। आयोजन में हिन्दू जागरण मंच मालवा प्रांत टोली सदस्य एवं जिला संयोजक अजय सिंह कछावा, मालवा प्रांत आयाम टोली सदस्य रानू अटल (एडवोकेट), जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय गौहर, जिला सह-संयोजिका एवं नगर प्रभारी पूजा यादव सहित कई वक्ताओं ने 14 अगस्त अखंड भारत विभिषिका पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि देश का विभाजन राजनीतिक साजिश, मुस्लिम अलगाववाद और दुर्बल नेतृत्व का परिणाम था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। आजादी अधूरी है और अखंड भारत का संकल्प ही इसका समाधान है।
बौद्धिक के बाद निकली मशाल रैली में महिला, बच्चे और युवा भगवा ध्वज व मशाल लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाज द्वारा रैली का स्वागत किया गया। सूचना जिला प्रचार प्रमुख रोहित नरवले द्वारा दी गई।