BREAKING NEWS
KHABAR : खजांची मंदिर में विदेशी मुद्राओं से.. <<     KHABAR : कृष्ण लीला को दर्शाती आकर्षक झांकियां,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश का अलर्ट, किसानों को मिली राहत,.. <<     KHABAR : एलएलबी छात्र की हत्या करने वाले अरेस्ट, 3.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई में कृष्ण सजाओ व.. <<     KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के श्री सिद्धेश्वर महादेव.. <<     KHABAR : भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर इंद्र देव भी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले में कृष्ण जन्माष्टमी पर.. <<     नीमच शहर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान.. <<     KHABAR : स्वैच्छिक सफाई करते युवाओं को देख.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुस्लिम युवक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और रात का काला.. <<     KHABAR : नीमच में यातायात पुलिस सख्त, अतिक्रमण और.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद ने मनाया अखंड भारत दिवस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 12:35 pm
KHABAR : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुस्लिम युवक अनीश ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला कृष्णा, बोले- कृष्ण की कथा और प्रसंगों ने मेरे जीवन को किया प्रेरित, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में महादेवगढ़ मंदिर में मुस्लिम युवक अनीश ने इस्लाम का त्याग कर सनातन धर्म को अपनाया। धर्म परिवर्तन विधि विधान से पूरी होने के बाद नामकरण संस्कार में अनीश का नया नाम कृष्णा रखा गया। मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।


कृष्ण भक्ति की गहरी आस्था उत्पन्न हुई
युवक कृष्णा (पूर्व में अनीश) ने बताया कि बचपन से ही वह भागवत कथाओं में भगवान कृष्ण के चरित्र, उनकी मित्रता, त्याग और करुणा से जुड़े प्रसंगों को सुनता आया था। इन कथाओं ने उसके मन पर गहरा प्रभाव डाला विशेषकर भगवान कृष्ण के बचपन की लीलाएं और गीता के उपदेश उसे जीवन की सच्चाई के करीब ले जाते रहे। धीरे-धीरे उसमें कृष्ण भक्ति की गहरी आस्था उत्पन्न हुई और उसने निर्णय लिया कि वह भी अपनी शेष जीवन यात्रा श्रीकृष्ण के मार्गदर्शन में गुजारेगा। इसी कारण उसने जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर सनासतन धर्म अपनाया।


मन में भी भक्ति का भाव जागृत हुआ
मंदिर संचालक अशोक पालीवाल ने बताया कि अनीश रसखान और अन्य मुस्लिम कवियों के कृष्ण भक्ति से प्रभावित रहा है। रसखान जैसे कवियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके आध्यात्मिक स्वरूप का अद्भुत वर्णन किया है। इन्हीं साहित्यिक रचनाओं से प्रभावित होकर अनीश के मन में भी भक्ति भाव जागृत हुआ और उसने दृढ़ निश्चय किया कि वह कृष्ण की राह पर चलेगा।


कृष्ण के प्रसंगों ने मुझे प्रेरित किया
कृष्णा ने कहा, “मैंने यह कदम किसी दबाव या प्रलोभन में नहीं बल्कि अपने मन की सच्ची आस्था से उठाया है। कृष्ण की लीलाएं और उनके जीवन के प्रसंगों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। मैंने जब भी भगवद गीता का श्रवण किया, उसमें जीवन के हर प्रश्न का उत्तर पाया। जन्माष्टमी मेरे लिए भगवान कृष्ण के जीवन का प्रतीक पर्व है, इसलिए मैंने इसी दिन को अपने जीवन का नया आरंभ बनाने के लिए चुना।”

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE