BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 1:09 pm
KHABAR : भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर इंद्र देव भी हुए प्रसन्न, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन और आतिशबाजी के साथ गांव में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

देवरी खवासा। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार रात पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। खास बात यह रही कि ठीक मध्यरात्रि 12 बजे जब जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा था, तभी झमाझम बारिश भी हुई। श्रद्धालुओं ने इसे इंद्रदेव की प्रसन्नता और कान्हा के जन्म का आशीर्वाद माना।

गांव में बस स्टैंड और दशहरा मैदान पर युवा मित्र मंडल और कृष्ण जन्म उत्सव समिति की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बस स्टैंड पर मानसिंह नायक और दशहरा मैदान पर नरेंद्र प्रजापत ने मटकी फोड़कर विजेता बने। दोनों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।

चारभुजा मंदिर पर चारभुजा मंडली द्वारा भजन-कीर्तन हुआ। रात 12 बजे युवाओं ने आतिशबाजी कर उत्सव का उल्लास बढ़ाया। इसके साथ ही डीजे और ढोल की थाप पर ग्रामीणों और युवाओं ने बारिश में जमकर नृत्य किया और कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE