BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 12:22 pm
KHABAR : गणपति उत्सव और पर्यूषण पर्व पर परीक्षा रोकने की मांग, विधायक ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, छात्रों की धार्मिक भावनाओं का दिया हवाला, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। उत्तर विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे ने मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने गणपति उत्सव और पर्यूषण पर्व के दौरान स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया है।


विधायक पांडे ने पत्र में कहा कि भारत में शिक्षा के साथ अध्यात्म और संस्कृति का विशेष महत्व है। मध्य प्रदेश में गणपति उत्सव और पर्यूषण पर्व श्रद्धा से मनाए जाते हैं। गणपति उत्सव भगवान गणेश की आराधना का पर्व है। पर्यूषण पर्व जैन समाज के लिए आत्मशुद्धि और क्षमा का प्रतीक है।


विधायक ने बताया कि इन दिनों विद्यार्थी व्रत और उपवास रखते हैं। वे धार्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हैं। ऐसे में परीक्षाओं का आयोजन उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई और धार्मिक मान्यताओं के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है।


उन्होंने शिक्षा मंत्री से मध्यप्रदेश बोर्ड और सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों को निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। इस दौरान कोई परीक्षा न कराई जाए। पांडे का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। छात्रों, अभिभावकों और धार्मिक समुदायों में इस पहल का स्वागत किया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE