BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 11:27 am
KHABAR : नीमच में रेडक्रॉस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, चेयरमैन पद के लिए मुकेश पोरवाल करेंगे नामांकन दाखिल, कल होगा मतदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 25 अगस्त को होने वाले रेडक्रॉस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे तारीख नज़दीक आ रही है, चुनावी माहौल भी गर्माता जा रहा है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कार्य करने वाली संस्था रेडक्रॉस के चुनाव में अब कई दावेदार सामने आने लगे हैं।

इसी कड़ी में पोरवाल समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व स्वास्थ्य सभापति, नगर पालिका, पूर्व सदस्य दूरसंचार विभाग मंदसौर-नीमच, पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पोरवाल ने रेडक्रॉस चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है और नामांकन दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पोरवाल ने कहा कि वे रेडक्रॉस से जुड़कर पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। वर्तमान में भी वे निरंतर सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं। उनका मानना है कि रेडक्रॉस एक ऐसा मंच है, जहां से पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जा सकती है। चेयरमैन पद के साथ ही संस्था के अन्य पदों के माध्यम से भी समाज सेवा का अवसर प्राप्त होता है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व तक रेडक्रॉस चुनाव को लेकर ठंडा माहौल था, लेकिन जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य अब खुलकर मैदान में उतर आए हैं। लंबे समय बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अब 25 अगस्त को मतदान के दौरान क्या तस्वीर बनती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE