शाजापुर। पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ और शाजापुर मजदूर संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है ज्ञापन में 6 सूत्री मांगें शामिल हैंः बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, वेतन और पेंशन में वृद्धि, संविदा कर्मचारियों को नियमित करना, आउटसोर्स कर्मचारियों को कंपनियों की सेवा में लेना, बिजली कर्मचारियों के लिए उचित नीति बनाना और समय-समय पर बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अविलंब स्वीकृत करना। महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।