BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 3:35 pm
KHABAR : भाजपा महिला मोर्चा ने किया जीतू पटवारी का पुतला दहन, शराब पीने वाले बयान पर कहा- यह शर्मनाक, कांग्रेस की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आपत्तिजनक बयान को लेकर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने फव्वारा चौक पर उनका पुतला दहन किया। पटवारी ने हरितालिका तीज के दिन प्रदेश की बहनों को ‘शराबी’ कह दिया था। इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।


महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा दामोदर ने कहा कि यह बयान केवल महिलाओं का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का भी अपमान है। कांग्रेस की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। भाजपा के लिए बहनें ‘लाड़ली’ हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें ‘शराबी’ कहकर अपमानित कर रही है।


महिलाओं को सम्मान देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ रहे
भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी महिलाओं के साथ छल हुआ। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं को सम्मान देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं।


महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहनों को शराबी कहना शर्मनाक है। भाजपा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है और कांग्रेस उनका अपमान कर रही है।


पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, विजय पाण्डेय, अजय सक्सेना, प्रीती बिसेन सहित भाजपा महिला मोर्चा व नगर मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE