BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 4:11 pm
KHABAR : प्रेमिका नहीं आई तो बिजली टावर पर चढ़ गया प्रेमी, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती और प्रेम के बाद राजस्थान से दमोह मिलने आया था, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज गांव में शनिवार दोपहर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक नाराज युवक 200 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने दमोह आया था, लेकिन उसके मना करने पर गुस्से में आकर यह कदम उठाया था।


पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान दिलखुश योगी (25) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के दौसा का रहने वाला है। दिलखुश की इंस्टाग्राम पर दमोह की एक युवती से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दिलखुश ट्रेन से दमोह के बांदकपुर पहुंचा। उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन जब उसने आने से मना कर दिया तो दिलखुश बुरी तरह गुस्सा हो गया।


आत्महत्या की धमकी देकर चढ़ा
गुस्से में आकर दिलखुश ने युवती को धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगा और वहां से हलगज गांव की ओर निकल गया। रास्ते में उसे एक बिजली का टावर मिला, जिस पर वह चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपनी प्रेमिका को फोन कर बताया कि वह टावर पर है।


इधर, ग्रामीणों ने एक युवक को टावर पर चढ़ा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। हिंडोरिया टीआई धर्मेंद्र गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पटेरा थाना क्षेत्र की युवती ने भी पुलिस को युवक के बारे में पूरी जानकारी दी।


पुलिस की समझाइश से आया नीचे
मौके पर पहुंची पुलिस ने दिलखुश को नीचे उतरने के लिए समझाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। टीआई धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि युवक को पहले समझाया जाएगा, अगर वह मान जाता है तो उसके परिजनों से संपर्क कर उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा। यदि वह नहीं मानता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE