मनासा। नगर के प्रतिष्ठित फरक्या परिवार ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अपनी पूज्य मातृ रामकन्या बाई फरक्या (स्व. बंशीलाल फरक्या पटवारी साहब की धर्मपत्नी तथा राजेश “स्वराज ट्रेडर्स“ एवं सुरेश की माताजी) के आकस्मिक निधन उपरांत नेत्रदान हेतु सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
आदरणीय डॉ. महेश मजे की प्रेरणा, लायंस क्लब नीमच सेंट्रल के सहयोग तथा लायंस क्लब मनासा के माध्यम से यह 151वाँ नेत्रदान सम्पन्न हुआ। फरक्या परिवार के इस महान संकल्प से जरूरतमंद को नई रोशनी प्राप्त होगी। इस पुनीत महादान के लिए लायंस क्लब एवं समाजजनों ने परिवार को साधुवाद अर्पित किया।
नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान गोमाबाई नीमच से डॉ. कमलाशंकर नागदा तथा लायंस क्लब मनासा के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।