नीमच। आईटीआई में प्रवेश के लिए पहले आओ, पहले पाओ राउंड के तहत नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाईस फिलिंग सुधार एक से 10 सितम्बर 2025 तक होगा। आवेदक द्वारा अधिकतम एक आईटीआई के लिए एक च्वाईस फिलिंग करना अनिवार्य हैं। च्वाईस लॉक होने के पश्चात संशोधन संभव नहीं हैं। आवेदकों को सावधानीपूर्वक आईटीआई, व्यवसाय का चयन करना चाहिए। आवेदक को च्वाईस लॉक करवाने के बाद अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर संबंधित आईटीआई में प्रवेश हेतु सभी दस्तावेज की मूल प्रति एवं 2 सेट फोटोकॉपी सहित पहुंचकर, वेरिफिकेशन उसी दिवस करवाना होगा। शासकीय आईटीआई नीमच में विभिन्न व्यवसायों में आवेदक च्वाईस लॉक करवा कर प्रवेश ले सकते हैं।