मंदसौर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर में उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में उमंग स्वास्थ्य टीम और स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम ने यह पहल साकार की। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला समन्वयक एवं आरबीएसके कोऑर्डिनेटर श्री सुरेश मुवेल ने “उमंग” कार्यक्रम की भूमिका, उद्देश्य और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी।
शिविर में की गई प्रमुख गतिविधियाँ-
इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा बीएमआई, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हीमोग्लोबिन एवं नेत्र परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान कर निरूशुल्क औषधि वितरण किया गया। उमंग टीम द्वारा युवा परामर्श सेवाएँ, मनहित मोबाइल एप, जस्ट आस्क चौट बॉक्स, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं उमंग हेल्पलाइन 14425 की जानकारी दी गई। स्वस्थ्य यकृत मिशन, नशा एवं तंबाकू निषेध, पोषण संबंधी गतिविधियाँ, रक्तदान शिविर, योग एवं फिजिकल एक्टिविटी जैसे आयोजन किए गए। विद्यार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस शिविर में कुल 145 प्रतिभागियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई।