नीमच। 33/11 केवी ग्वालटोली सबस्टेशन पर ग्रिड एवं लाइन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण रविवार, 31 अगस्त 2025 को सुबह 7 से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान ग्वालटोली सबस्टेशन बंद रहने से 11 केवी आनंद विहार फीडर, 11 केवी ग्वालटोली फीडर और 11 केवी बरूखेड़ा घरेलू फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित-
ग्वालटोली, पुलिस लाइन, 36 बी का कुछ क्षेत्र, सम्पूर्ण मालखेड़ा रोड, ग्वालटोली 220 केवी सबस्टेशन क्षेत्र, चंबल कॉलोनी (132 केवी के पास), भगवानपुरा, इंदिरा नगर, बरूखेड़ा गाँव, बरूखेड़ापुरा, भोलियावास, मालखेड़ा व मरभड़िया आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
