BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2025, 12:44 pm
KHABAR : नीमच में कांग्रेस सेवादल का कार्यक्रम, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प,  प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने किया ध्वजारोहण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस सेवादल ने रविवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। इस अवसर पर ध्वजारोहण, तिरंगा रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।

इस दौरान अखिल भारतीय सेवादल के सचिव प्रताप नारायण मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के लालच में भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटों में हेरफेर कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ता सत्याग्रह और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें मतदाता सूचियों में गड़बड़ी, नीमच रेड क्रॉस चुनाव का स्थगन, मादक पदार्थों की तस्करी, जिला अस्पताल और पार्किंग जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में अरुण गोस्वामी, सीपी गौतम, गजेंद्र यादव, अनिल चौरसिया, राकेश अहीर, आशा सांभर, इलियास कुरैशी, जावेद दुर्रानी, बेबी मेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE