शाजापुर। मोबाइल आज प्रत्येक व्यक्ति की अहम जरूरत बन गया है और इसके गुम होने पर उपयोगकर्ता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शाजापुर निवासी सारिक पहलवान, जो ऑटो चालक हैं, ने ईमानदारी की मिसाल पेश की।
शनिवार को उनके ऑटो में एक यात्री का मोबाइल छूट गया। सारिक ने बिना देर किए मोबाइल को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और इसे थाना प्रभारी संतोष वाघेला को सौंप दिया।
थाना प्रभारी ने मोबाइल के वास्तविक मालिक को खोजकर उसे वापस सौंपा। मोबाइल प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने सारिक पहलवान और थाना प्रभारी दोनों का आभार जताया।