BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2025, 5:02 pm
KHABAR : कांग्रेस नेताओं के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन कल, फोर जीरो चौराहा पर करेंगे पुतला दहन, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच। कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्व. माताजी और महिलाओं के प्रति दिए गए कथित अपमानजनक बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कल नीमच में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 1 सितंबर को प्रातः 11 बजे भारत माता मंदिर स्थित फोर जीरो चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा। यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जितु पटवारी द्वारा लाड़ली बहनों एवं बेटियों के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा प्रयोग और कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की माताजी को लेकर दिए गए वक्तव्यों के विरोध में किया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा ने जिलेभर के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से इस विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE