कुकड़ेश्वर। नगर के सहस्त्र मुखेश्वर भोलेनाथ मंदिर परिसर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन समिति संध्या आरती मित्र मंडल एवं नगरवासियों के सहयोग से चल रहे इस उत्सव में प्रतिदिन भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।
आज हुई संध्या आरती में मुख्य अतिथि के रूप में दशरथ नागदा, राजेंद्र पटेल, भंवरलाल मांडीवाल, विनोद पोरवाल, दीपक खाती पटेल (भिमा), शिव सेन, (सोनगरा ) मुकेश मालवीय, विजेश राठौर, मनीष सोनी एवं पुखर सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पुष्पहार एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रमुख कैलाश गोस्वामी, शुभम भानपिया, जीनु दलावरिया एवं राहुल मेघवाल सहित संध्या आरती मंडल के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से भोलेनाथ की आरती की। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति संगीत और भजन की धुनों से गूंज उठा। भक्तगण झूमते हुए ष्बम-बम भोलेष् का जयघोष करने लगे और पूरा परिसर जय गणेश जी के जयकारों से गूंज उठा।