नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर चल रहे अमृत हरित अभियान एवं एक बगिया माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार, 1 सितंबर को नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा ने पत्रकारों एवं नागरिकों को पौधे वितरित कर कहा कि पत्रकार प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इसलिए वे पौधारोपण को जनजागरण का रूप देकर समाज को जागरूक कर सकते हैं। उन्होंने अपील की कि हर घर में पौधा अवश्य लगाया जाए, चाहे गमले में हो, छत पर, खिड़की या बरामदे में। पौधों से वातावरण शुद्ध होता है, स्वास्थ्य सुधरता है और बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित होते हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने भी पौधारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल जैन सहित अनेक पदाधिकारी, पत्रकार एवं पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों का पालक बनकर उनकी सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नीम, चंपा, गुलमोहर और कनेर के पौधों का वितरण किया गया। नगर पालिका अधिकारियों में कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, एनयूएलएम प्रभारी प्रवीण आर्य, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन तथा प्रेस क्लब पदाधिकारी विष्णु मीणा, राजेश भंडारी, संतोष मीणा, हेमंत शर्मा, भानुप्रिया बैरागी, जयेश पुरोहित, कन्हैयालाल सिंहल, आशीष शर्मा, किशोर लखेरा, दीपेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।