देवरी खवासा। गैलेक्सी लिटिल स्टार हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सत्र 2025-26 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की होनहार छात्रा पीहू राठौर पिता मदनलाल राठौर, निवासी देवरी खवासा का चयन नवोदय विद्यालय रामपुरा में हुआ है।
इससे पहले इसी सत्र में विद्यालय के तीन अन्य छात्रों का भी नवोदय विद्यालय में चयन हुआ था। इस तरह अब तक कुल चार छात्रों का चयन हो चुका है। विद्यालय परिवार ने छात्रा पीहू राठौर को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, पालकों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। ऐसी उपलब्धि किसी भी शैक्षणिक संस्था के लिए गौरव का विषय होती है। विद्यालय ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह प्रतिभावान छात्र-छात्राएं आगे बढ़कर समाज व राष्ट्र सेवा में योगदान देंगे।