BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2025, 10:58 am
REPORT : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बोली- निर्माणकर्ता पृथ्वीराज सोनी के विरुद्ध नपा तीन दिवस में एफआईआर दर्ज कराए, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया है कि मंदसौर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 2243, 2246, 2247 एवं 2248 पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध कॉलोनी निर्माण किया जा रहा था। यह अवैध कॉलोनी निर्माण पृथ्वीराज पिता हजारीराम सोनी, निवासी मंदसौर द्वारा कराया जा रहा था। निर्माण कार्य वर्ष 2019 से निरंतर जारी था, जो कि मध्यप्रदेश नगर निवेश अधिनियम 1961 की धारा 339 (क), 339 (ख) एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका विकास नियम 2021 का उल्लंघन है।

कलेक्टर ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए नगर पालिका परिषद मंदसौर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार अवैध कॉलोनी को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निर्माणकर्ता पृथ्वीराज सोनी के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए। तीन दिवस के भीतर कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। 

कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध कॉलोनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE